में इन्कलाबी

806

Suno AI

में इन्कलाबी
v3.5

@Dr. Sanghprakash Dudde

में इन्कलाबी
v3.5

@Dr. Sanghprakash Dudde

가사
जयप्रकाश कर्दम की कविता-
मैं इंक़लाबी हो गया हूँ
सिर से बहता ख़ून
और शरीर पर अनगिनत गहरे ज़ख़्म
फिर भी
इंक़लाब ज़िंदाबाद के नारे लगाता
संघर्ष के मोर्चे पर डटा
वह कौन था
मैं नहीं जानता
उसका नाम, ग्राम, चेहरा
कुछ भी
सब कुछ अपरिचित है मेरे लिए
जानता हूँ तो सिर्फ़ इतना
कि वह सिर्फ़ अपने लिए नहीं लड़ा
वह लड़ा है इंसानियत के लिए
इंसानी हक़ों की रक्षा के लिए
वह लड़ा है मेरे लिए भी
मेरा सलाम है उसको
जिसने खायी हैं
अपने सिर पर लाठियाँ
मेरे हिस्से की
सामना किया है
हड्डियाँ जमाती ठंड में
ठंडे पानी की बोछारों का
मेरी ख़ातिर
झेली है आखों में
आँसू गैस की तीव्र जलन
सही है बटों और बूटों की बेरहम मार
अपनी पसलियों पर
बिना उफ़ किए
और खायी हैं अपने सीने पर
गोलियाँ
जो लगनी चाहिए थीं
मेरे सीने में
मर गया वह
इंक़लाब और आज़ादी के
नारे लगाता हुआ
मैं उससे कभी नहीं मिला
न कभी उसको देखा लेकिन
जब से सुना है उसके बारे में
कि मर गया वह
यातनाएँ सहते-सहते
मेरी आँखों में उतर आया है
उसकी यातनाओं का दर्द
मेरी पसलियों में समा गयी हैं
उसकी पसलियां
मेरे चेहरे पर उभर आया है
उसका चेहरा
बस गया है आकर मेरे कलेजे में
उसका हौसला और जुनून
अब मैं मैं नहीं रहा
मैं वह हो गया हूँ
मैं इंक़लाबी हो गया हूँ।
*******
음악 스타일
indian

당신은 좋아할 수도 있습니다

노래 표지 The Night Is Alive
v4

Suno AI을 사용하여 Raymart Tolentino에 의해 생성됨

노래 표지 پَرچَم شیر و خورشید
v4

Suno AI을 사용하여 Susan Malek에 의해 생성됨

노래 표지 If Time Can Turn the Page
v4

Suno AI을 사용하여 Fajar Wel에 의해 생성됨

노래 표지 Island Name
v4

Suno AI을 사용하여 thino dollis에 의해 생성됨

관련 재생목록

노래 표지 Flecha do Amor
v4

Suno AI을 사용하여 Jose do Carmo Carile에 의해 생성됨

노래 표지 كل عام وإنتِ بخير يا ميمي
v4

Suno AI을 사용하여 Hadeel Alsalkini에 의해 생성됨

노래 표지 Tu voz importa
v4

Suno AI을 사용하여 ruth farfan에 의해 생성됨

노래 표지 Lo quiero todo contigo
v4

Suno AI을 사용하여 Suri Acevedo에 의해 생성됨