पर्दा खिड़की कमरा दर्पण
तेरी याद से महका आँगन
मेरे ज़हन में गूंज रहे हैं
झुमका पायल चूड़ी कंगन
बादल बिजली बरखा रिम-झिम
लौट के आया फिर से सावन
दुनिया के हालात में तप कर
बन जाऐंगे हम भी कुंदन
दिल ये तुमको ढूंढ रहा
सहरा सहरा गुलशन गुलशन
तुम में अब वो बात नहीं है
जब से रुख़सत हो गया जोबन
दिल में तमन्ना है आलम के
लौट के आए उस का बचपन